फोटो 05 नपा में पहुंची नई सक्शन मशीन। संवाद
मंडी अटेली। शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाने और जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने 30 लाख रुपये की लागत से एक सक्शन मशीन और दो पानी के टैंकर खरीदे हैं। इन उपकरणों से शहर को साफ-सुथरा रखने के साथ बरसात के मौसम में जलभराव से राहत मिलेगी। क्षेत्र में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए मंत्री आरती राव की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।
नगर पालिका की ओर से खरीदी गई सक्शन मशीन का उपयोग उन स्थानों पर किया जाएगा, जहां पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। बरसात के दौरान नालों और सीवर के ओवरफ्लो होने से कई जगह पानी जमा हो जाता है। ऐसे स्थानों से मशीन की मदद से पानी निकाला जाएगा। इससे लोगों को जलभराव की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
वहीं, दोनों पानी के टैंकरों का उपयोग सड़कों और बाजारों में पानी का छिड़काव करने के लिए किया जाएगा। इससे गर्मियों में धूल-मिट्टी उड़ने की समस्या कम होगी और सफाई व्यवस्था बेहतर बनेगी।
क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए मंत्री आरती राव का आभार जताया। लोगों का कहना है कि इन सुविधाओं से अटेली मंडी में सफाई व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और शहर का विकास होगा।
वर्जन:
शहरों की तर्ज पर सभी सुविधाएं नगर पालिका को उपलब्ध कराई जा रही हैं। आने वाले समय में क्षेत्रवासियों को और भी नई सुविधाएं दी जाएंगी।- प्रशांत पाराशर, सचिव, नगर पालिका, अटेली।
फोटो 05 नपा में पहुंची नई सक्शन मशीन। संवाद