फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंतर-कॉलेज खेलों में अटेली कॉलेज को मिली 2 मेजबानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में अंतर-कॉलेज खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 27 अक्तूबर से 3 नवंबर तक किया जाएगा। विश्वविद्यालय खेल परिषद की ओर से प्रतियोगिता को लेकर शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके अनुसार अटेली कॉलेज को वुशु व ताइक्वांडो खेल की मेजबानी मिली है।
विज्ञापन

खेल निदेशक डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन अंतर-विवि प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिम्नास्टिक्स मुकाबले 27 अक्तूबर को आरटीआर स्टेडियम रेवाड़ी में, एथलेटिक्स मुकाबले 30 अक्तूबर को बलाना में और वुशु व ताइक्वांडो के मुकाबले 3 नवंबर को अटेली में आयोजित किए जाएंगे।
गत वर्ष अनेक खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर अनेक पदक जीते थे। उम्मीद है इस बार भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन आईजीयू के लिए अनेक पदक जीतेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें