फोटो 03 खाना बनाती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। संवाद
नारनौल। पुरानी अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय के प्रथम तल पर एक अटल कैंटीन है। यह कैंटीन स्वयं सहायता समूह की छह महिलाएं चलाती हैं। गरीब व मजदूर तबके के लोगों को महज 10 रुपये में घर जैसा भोजन उपलब्ध करवाती हैं। यहां प्रतिदिन करीब 250 से 300 लोग भोजन करने के लिए आते हैं।
खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई में आ रही परेशानी के चलते इसका असर अब कैंटीन पर भी दिखने लगा है। करीब 10 दिनों से कैंटीन के तीन सिलिंडर खाली पड़े हैं और सिर्फ एक सिलिंडर के भरोसे कैंटीन चल रही है।
कैंटीन की प्रबंधक गांव नांगल काठा की प्रियंका ने बताया कि अगर कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई जल्द से सुचारू नहीं हुई तो उन्हें सोमवार से कैंटीन बंद करनी पड़ेगी। क्योंकि एक सिलिंडर तीन से चार दिन ही चलता है और इस सिलिंडर को आज तीसरा दिन है और ये कभी भी खत्म हो सकता है।
वर्जन:
घरेलू सिलिंडर तो आसानी से मिल रहे हैं लेकिन कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति न होने के कारण खाना बनाने के दिक्कत आ रही है। अगर आपूर्ति न हो पाई तो सोमवार से कैंटीन को समस्या का हल हो जाने तक बंद करना पड़ेगा।-प्रियंका, प्रबंधक, कैंटीन, नारनौल