महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की रेडक्राॅस इकाई व हरियाणा रेडक्राॅस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को गांव बसई में निशुल्क सहायक उपकरण वितरित किया गया।
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार मुख्य अतिथि तथा हरियाणा रेडक्राॅस सोसाइटी चंडीगढ़ के सचिव महेश जोशी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. रेनु यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य से प्रतिभागियों को अवगत कराया। आयोजन में विशिष्ट अतिथि महेश जोशी ने कहा कि वृद्धावस्था मानव जीवन की सबसे महत्वपूर्ण अवस्था है, जिसमें व्यक्ति अपने जीवन के अनुभवों व मूल्यों को अगली पीढ़ी को स्थानांतरित करते है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डाॅ. सुनील कुमार सहित सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष भगवान सिंह, डाॅ. प्रिया, डाॅ. संदी, जिला पार्षद पूनम देवी, भगत सिंह, महेंद्रगढ़ मार्केट कमेटी के पूर्व अध्यक्ष डालूराम, डाॅ. मुकेश अग्रवाल, प्राचार्य लक्ष्मण सिंह, दिनेश डालूराम सहित अनेक लोग मौजूद रहे।