फोटो संख्या:67- दुकान में रखी ड्राईफ्रुट--- संवाद
सोनीपत। राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में कबड्डी चैंपियंस लीग में रविवार को 15वां मैच हिसार हीरोज ने जीता। जीत की जंग में आशु मलिक का दमदार प्रदर्शन काम आया। नतीजा यह रहा कि कड़े मुकाबले के बावजूद करनाल किंग्स 41-39 से हार गई।
मैच की शुरुआत हिसार हीरोज ने आक्रामक अंदाज में की। आशु मलिक ने तूफानी रेडिंग से महज 3 मिनट 33 सेकंड में लीग का अब तक का सबसे तेज ऑल-आउट करवाया।
दूसरे हाफ में करनाल ने बढ़त को और मजबूत करते हुए हिसार को एक और ऑल-आउट दिया और स्कोर 33–24 कर दिया। हिसार हीरोज ने हार नहीं मानी। अनुशासित डिफेंस और समझदारी भरी रेड्स के दम पर टीम ने शानदार वापसी की। हिसार ने करनाल को ऑल-आउट कर दो मिनट शेष रहते स्कोर 39-39 से बराबर कर दिया।
आशु मलिक ने निर्णायक अंतिम रेड करते हुए हिसार हीरोज को यादगार 41-39 की जीत दिला दी। संवाद