फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अष्टमी तो कहीं नवमी की कढ़ाई, कन्या पूजन कर मांगी सुख-समृद्धि

विज्ञापन
फोटो 01 नवमी पर कन्याओं को भोजन कराते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। नवरात्र के अवसर पर क्षेत्र में अष्टमी और नवमी की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति रही। कई स्थानों पर सोमवार को कन्या पूजन किया गया जबकि कुछ जगहों पर मंगलवार सुबह नवमी की पूजा की जाएगी। सोमवार को श्रद्धालुओं ने छोटी कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरूप मानकर विधि-विधान से पूजा की और उन्हें भोजन कराया।
विज्ञापन

कन्याओं को तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया। भोजन के बाद उन्हें उपहार और दक्षिणा भी भेंट की गई। इस दौरान घरों में भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के जयकारे लगाकर परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति की कामना की।
श्रद्धालु सरोज देवी ने कहा कि नवरात्र में कन्या पूजन से धार्मिक आस्था मजबूत होती है। यह मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा प्रकट करने का विशेष अवसर है।
बबीता देवी ने कहा कि कन्याओं को भोजन कराना और उनका सम्मान करना हमारी परंपरा का अहम हिस्सा है। बेटियों को समाज में समान सम्मान और अवसर मिलने चाहिए।
बेबी ने कहा कि नवरात्र नारी शक्ति का सम्मान करने और जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा देता है। सभी को बेटियों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए मिलकर प्रयास करने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें