फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खोड स्कूल में बच्चों ने किया रामलीला का मंचन

विज्ञापन
फोटो 09 रामलीला के दौरान अपने अपने किरादारों में बच्चे। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
मंडी अटेली। राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला खोड में सोमवार को बच्चों ने रामलीला का शानदार मंचन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अंगद-रावण संवाद रहा। बाल कलाकारों ने अंगद के निर्भीक और नीतिवान स्वरूप को बखूबी प्रस्तुत कर धर्म की विजय का संदेश दिया। विभागीय निर्देश पर आयोजित इस मंचन का उद्देश्य बच्चों को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्याध्यापक अनूप सिंह ने कहा कि रामायण हमें जीवन जीने की कला सिखाती है। प्रभु श्रीराम का जीवन त्याग, संयम और मर्यादा की मिसाल है। उन्होंने कहा कि अंगद का चरित्र हमें निर्भयता और नीति पर अडिग रहना सिखाता है। बच्चों को अपने जीवन में रामायण के आदर्शों को अपनाना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें