फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आशीष गोरा को फिर से बनाया गया भारतीय मजदूर संघ का जिलाध्यक्ष

Sat, 16 Aug 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-30भारतीय मजदूर संघ के अ​धिवेशन में मौजूद कर्मचारी। स्रोत-संस्था
विज्ञापन
नारनौल। भारतीय मजदूर संघ का जिलास्तरीय अधिवेशन शुक्रवार को सीताराम धर्मशाला में हुआ।
विज्ञापन

भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला, प्रदेश मंत्री और भिवानी विभाग प्रमुख हवा सिंह तंवर, जिला महेंद्रगढ़ के जिला मंत्री भंवरलाल व जिला भर से आए सभी विभागीय संगठनों के कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रदेश महामंत्री हवा सिंह मैहला ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ बड़ा श्रमिक संगठन है। अधिवेशन के अंत में भारतीय मजदूर संघ की पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग करके नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
विज्ञापन

मजदूर संघ से संबंधित सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से आशीष गोरा को पुन: जिला अध्यक्ष, अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से मुनी देवी व ग्रामीण ट्यूबवेल ऑपरेटर संघ से दीपक को उपाध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एनएचएम से हरकेश को जिला मंत्री, आईटीआई से हरीश व कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ से दीपक को सहमंत्री, अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से भूपेश पालीवाल को कोषाध्यक्ष व इसके अलावा अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ से मंजू बाला, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एनएचएम से स्नेहलता, डॉ. पुष्पेंद्र और अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ से कर्मवीर जाखड़ जिला कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर चुने गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें