फोटो 13आशा वर्कर अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते।स्रोत प्रवक्ता
- फोटो : 1
नारनौल। प्रदेश भर की आशा वर्कर ऑनलाइन काम के बढ़ते दबाव को लेकर सरकार के खिलाफ लामबंद हो गई है। नारनौल के सिविल अस्पताल में महेंद्रगढ़ जिले की आशा वर्कर यूनियन ने मांग पत्र सौंपा स्पष्ट किया कि मांगे पूरी न होने पर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी।
ज्ञापन में जिला कमेटी ने बताया कि आशा वर्कर पर गैर संचारी रोग और आभा आईडी बनाने जैसे तकनीकी काम का जबरन दबाव डाला जा रहा है। आशा वर्करों का कहना है कि वे तकनीकी पद पर तैनात नहीं है फिर भी यह काम करवाया जा रहा है।
मिशन निदेशक को भेजे गए नोटिस में आशा वर्कर यूनियन ने 12 फरवरी के हड़ताल के मुख्य कारणों में वेतन वृद्धि , न्यूनतम वेतन 30000 प्रति माह करने और इसे उपभोक्ता मूल्य सूचकांक से जोड़ने, पीएफ और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिले। मानदेय की बहाली, पिछली 73 दिनों की हड़ताल के दौरान काटा गया मानदेय तुरंत जारी किया जाए। जेएसवाई और बीपीएल गर्भवती महिलाओं के इंसेंटिव पर लगी रोक हटाई जाए।