फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तैयार होने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा आसरावास का कम्युनिटी सेंटर

Fri, 19 Jan 2024 11:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
ठेकेदार द्वारा भवन के निर्माण में प्रयुक्त की जाने वाली घटिया ईंट दिखाते ग्रामीण।
विज्ञापन
नांगल चौधरी। सरकार की ओर ग्रामीणों की सुविधा के लिए आसरावास में बनाया जा रहा सामुदायिक केंद्र निर्माण से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। एक करोड़ 72 लाख का टेंडर लेने के बाद भी ठेकेदार पदाड़ी से निर्मित तीन नंबर की घटिया स्तर की ईंटों का प्रयोग कर रहा है। इससे भड़के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आसरावास पंचायत की जमीन पर पावर हाउस के पास सरकार की ओर से कम्युनिटी सेंटर बनाया जा रहा है। इससे किसी भी विवाह समारोह व सार्वजनिक आयोजन के लिए 12 गांवों के लोगों को लाभ मिलना है। दो एकड़ जमीन में बन रहे इस सेंटर के लिए सरकार की ओर से एक करोड़ 72 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। ठेकेदार को निर्माण में उच्च गुणवत्ता सामग्री प्रयुक्त करने के साफ निर्देश है। यह भवन भी पंचायती राज विभाग की देखरेख में किया जा रहा है। जेई को काम पर निगरानी के सख्त निर्देश है, लेकिन यह भवन तैयार होने से पहले ही भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। उन्होंने बताया कि ठेकेदार निर्माण कार्य में मनमर्जी से काम कर रहा है। ग्रामीणों को जब घटिया ईंटों का ढेर नजर आया तो भड़क गए। उन्होंने सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए सरकार की ओर से करोड़ों रुपए के बजट स्वीकृत कर भवन बनाया जा रहा है। जबकि प्रशासन व पंचायती राज विभाग के अधिकारियों की अनदेखी से ठेकेदार घटिया सामग्री लगा सरकार राशि में भ्रष्टाचार कर रहा है। घटिया सामग्री प्रयुक्त करने से भारी बारिश में जहां भवन की चहारदीवारी गिरने की आशंका रहेगी। वही भवन के हालात भी बेहतर नही है। कम्युनिटी सेंटर में पानी का प्रबंध सबसे जरूरी है, परंतु ठेकेदार द्वारा बोरवेल भी नही किया जा रहा है। इससे पानी की सुविधा के अभाव में भवन उपयोग का कोई औचित्य ही नही रह जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से ठेकेदार के काम की जांच की मांग की है।
विज्ञापन




उनका मुंशी गांव चला गया, वह मान रहे हैं कि खराब ईंटें आई है, परंतु गलती से आई है। घटिया स्तर की ईंटों को वापिस भेज दिया गया है।
विनोद ठेकेदार।


कम्युनिटी सेंटर के निर्माण में घटिया ईंटों के बारे में उन्हें जानकारी नही है। मामला संज्ञान में आया है। वो मौके पर जाकर इसकी जांच करेंगे।
-रमेश जेई, पंचायती राज विभाग, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें