महेंद्रगढ़। नेपाल के काठमांडू में होने वाले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए वीरवार को महेंद्रगढ़ क्षेत्र के 20 खिलाड़ी रवाना हुए। नेपाल में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय प्रतियोगिता चलेगी।
कराटे कोच लोकेश सैनी ने बताया कि खिलाड़ी अनुभवी कोच की निगरानी में दिन-रात कड़ा अभ्यास कर रहे है। वीरवार को नेपाल के लिए उनकी निगरानी में रवाना हो गए है।
उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल को हांसी में आयोजित राष्ट्रीय कराटे महासंग्राम में महेंद्रगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 30 पदक हासिल किए गए थे। प्रतियोगिता में आठ खिलाड़ियों ने स्वर्ण, 12 खिलाड़ियों ने रजत और 10 खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किया था।
प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व रजत पदक विजेता खिलाड़ियों का चयन 29 से 31 मई को नेपाल में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया था। इससे पहले भी श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल सहित अन्य देशाें में हुए अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर चुके है।
ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
नेपाल के काठमांडू में होने वाली अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रीतम, पियूष, सुबार्ता शॉ, रक्षिता, पुष्कल राज, आकाश राज, हार्दिक, चिराग, पलक, सोनिया, दीक्षा, अंतिम, युवान, रोहन, आदर्श, अंशु, योगेश, इशिका, निशु सैनी, वंश खिलाड़ी हिस्सा लेकर महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।