फोटो नंबर- 11मोहल्ला प्राणपुरा में हैडपंप से बाल्टी में पानी भरकर सिर पर लाती महिला। संवाद
नारनौल। क्षेत्र में जैसे-जैसे गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे पेयजल संकट भी गहरा रहा है। शहर में लोगों के घरों तक चार दिन में एक बार महज एक घंटे के लिए पानी पहुंच रहा है। मोहल्ला प्राणपुरा, बांस, प्रताप नगर व देवस्थान में पेयजल की सबसे ज्यादा किल्लत बनी हुई है।
इसके चलते लोग टैंकर मंगवाकर व आर्थिक रूप से कमजोर लोग सार्वजनिक हैंडपंप व पानी की टंकी से पानी की पूर्ति कर रही है। महिलाएं सुबह-सुबह उठकर सबसे पहला काम सिर पर बाल्टी से पानी भरने का काम करती है ताकि धूप होने से पहले पानी की पर्याप्त पूर्ति कर सकें।
साथ ही पानी की सप्लाई का निर्धारित समय नहीं होने के कारण भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि दोपहर के समय कई बार बिजली नहीं रहती उस समय पानी की सप्लाई शुरू की जाती है। इस कारण लोग पानी भरने से वंचित रह जाते हैं।
बॉक्स
केवल एक घंटे के लिए पानी की सप्लाई दी जाती है जिसमें आधे घंटे तक तो पानी गंदा आता रहता है और बाद में साफ पानी आता है लेकिन जब तक पेयजल सप्लाई बंद कर दी जाती है।
-सियाराम, मोहल्ला प्राणपुरा
बॉक्स
गर्मा में हमेशा पानी की किल्लत बनी रहती है। 4 दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। इस कारण सार्वजनिक हैंडपंप से सिर पर पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं।
-रामनिवास, मोहल्ला प्राणपुरा
बॉक्स
सर्दी में सुबह 6 बजे पानी की सप्लाई की जाती थी लेकिन जब से गर्मी शुरू हुई है सप्लाई का कोई समय निर्धारित नहीं है। दोपहर के समय पेयजल सप्लाई शुरू की जाती है जिसके चलते अनेक लोग पानी भरने से वंचित रह जाते हैं।
-तारा देवी, मोहल्ला बांस
बॉक्स
एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई निर्धारित है लेकिन दो से तीन दिन बाद पानी दिया जा रहा है। इसके चलते सबसे ज्यादा समस्या का सामना आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को करना पड़ रहा है।
-संतोष देवी, मोहल्ला बांस