फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली पुलिसकर्मी बनकर लूटा

Tue, 04 Nov 2014 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार रात को अपने साथियों के साथ मजदूरी कर लोट रहे युवक से अज्ञात लोगों ने नकली पुलिसकर्मी बताकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और उससे रुपये छीन लिए। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। 
विज्ञापन


उमेश पुत्र राय बहादुर निवासी गांव सराहु उत्तर प्रदेश निवासी जो कि भवन निर्माण कार्य में मजदूरी करता है। बीती रविवार की देर रात वह काम कर वापस अपने साथियों के साथ लौट रहा था तो कनीना स्थित शिव मंदिर के पास रात के अंधेरे में एक अज्ञात गाड़ी उनके पास आकर रुकी।

गाड़ी में सवार चार युवक उनसे पूछताछ कर उन्हें धमकाने लगे। इसी दौरान उन्होंने उमेश को अपने साथ गाड़ी में बिठा लिया तथा बाकि अन्य उसके साथियों को कनीना थाना में पहुंचने की बात कहकर वो वहां से निकल लिए। कुछ दूरी पर चारों युवक ने उमेश के साथ मारपिटाई कर उसकी जेब में रखे 54 सौ रुपये निकालकर मौके से फरार हो गये। सोमवार को उमेश ने कनीना पुलिस चौकी में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें