फोटो 12 यादव धर्मशाला में आयोजित शिविर में दिव्यांगजनों की जांच करते।स्रोत ट्रस्ट
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट ने लाला देवी चंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला के सहयोग से दिव्यांगजनों के सहायतार्थ निशुल्क कृत्रिम अंग माप तौल शिविर लगाया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा और कार्यक्रम संयोजक दिनेश कुमार प्राचार्य ने बताया कि शिविर का आयोजन यादव धर्मशाला में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रमुख समाजसेवी पवन यादव केएल फ्लेक्स उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्रसिद्ध समाज सेवी बेगराज गोयल ने की। इस अवसर पर अमित शर्मा, दिनेश शर्मा, अजय कुमार ट्रस्टी, राकेश कुमार शिक्षाविद, भीम सेन शर्मा, टिंकू प्रधान, मुकेश दहिया, नवीन चंद्र जोशी, गोपाल छक्कड़, जीतू रहीस आदि उपस्थित रहे।