फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सीजन में सबसे ज्यादा रही सरसों की आवक, नांगल चौधरी में 10 हजार से अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय अनाज मंडियों में सरसों की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बुधवार को सभी मंडियों में सरसों की अधिक आवक देखने को मिली। संभावना हैं कि आगामी दिनों में सरसों की आवक में और अधिक बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। सरसों की अधिक आवक के कारण मंडियों में टीन शेड के नीचे जगह नहीं है, जिस कारण किसान खुले में सरसों की ढेरी लगा रहे हैं। हालांकि खरीद और उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है, लेकिन जिन किसानों की सरसों में नमी की मात्रा अधिक है। उन किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब हैं कि खरीद एजेंसियों द्वारा सरसों में नमी की मात्रा और मिलावट की जांच करके खरीद की जा रही है। सरसों में नमी की मात्रा 8 प्रतिशत निर्धारित की गई है। मंडी में कुछ किसान ऐसे भी है जिनकी सरसों में नमी की मात्र 10 प्रतिशत तक है, ऐसे में उनको नमी सूखने तक मंडी में फसल बेचने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को अब तक सबसे ज्यादा रही सरसों की आवक :
नारनौल, अटेली और नांगल चौधरी की मंडियों में बुधवार को सरसों की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई। बुधवार को नारनौल में 10000, अटेली में 9040 व नांगल चौधरी में 10900 क्विंटल सरसों की आवक हुई। वहीं नारनौल में 8000, अटेली में 9820 और नांगल चौधरी में 9360 क्विंटल सरसों की खरीद की गई। नारनौल में 4500, अटेली में 2950 और नांगल चौधरी में 4500 क्विंटल सरसों का उठान किया गया।

वर्जन :
सरसों की खरीद व उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। सरसों की खरीद के समय सरसों में नमी की मात्रा व मिलावट की जांच की जाती है। नमी की मात्रा 8 प्रतिशत से अधिक होने पर सरसों की खरीद नहीं की जाएगी। किसानों से अपील है कि सरसों को सुखा कर मंडी लाएं ताकि नमी के कारण सरसों बेचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूबी हुड्डा, वेयर हाउस मैनेजर, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें