फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन : 1280 सीटों पर लगभग तीन हजार आवेदन

विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय सतनाली। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में प्रवेश के लिए दाखिला एवं जांच प्रक्रिया जारी है। शनिवार तक 1280 सीटों पर प्रवेश के लिए कुल 2989 आवेदन आ चुके हैं जबकि 927 आवेदनों की जांच प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। बता दें कि राजकीय महाविद्यालय बीए की 600, बीकॉम की 80, बीसीए 40, बीएससी मेडिकल 160, बीएससी नॉन मेडिकल 400 सीटें हैं। प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी मक्खन सिंह ने बताया कि कालेज की 1280 सीटों पर प्रवेश के लिए 2989 आवेदन आए हैं। बीए में प्रवेश के लिए 1637, बीसीए में 122, बीकॉम में 167, बीएससी नॉन मेडिकल 905, व बीएससी मेडिकल में प्रवेश के लिए 158 आवेदन आए हैं।
राजकीय महाविद्यालय सतनाली में 640 सीटों के लिए अब तक 1337 आवेदन आ चुके हैं जिनमें बीए की 380 सीटों के लिए सबसे अधिक 1037 आवेदन मिले हैं। एडमिशन नोडल ऑफिसर अनिल कुमार ने बताया कि सतनाली कॉलेज में अब तक कुल 1337 आवेदन आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि बीए की 380 सीटों के लिए 1037 आवेदन आ चुके हैं, बीएससी नॉन मेडिकल की 120 सीटों के लिए 205, मेडिकल की 60 सीटों के लिए 50 तथा बीकॉम की 80 सीटों के लिए 45 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए 2 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। 4 सितंबर तक दस्तावेजों की जांच तथा पहली मेरिट लिस्ट 8 सितंबर को जारी की जाएगी जिसमें स्थान पाने वाले विद्यार्थी 13 सितंबर तक फीस जमा करवा सकते हैं। दूसरी मेरिट लिस्ट 15 सितंबर को जारी होगी तथा 18 तक फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें