फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कृष्णा कॉलोनी में हथियार के बल पर लूट, दुकानदार पर हमला

Sun, 30 Nov 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- कनीना - रेवाड़ी रोड पर दुकान पर वारदार के बाद लगा ताला--संवाद
विज्ञापन
कनीना। कृष्णा कॉलोनी रेवाड़ी रोड पर शनिवार रात हथियार के बल पर लूट की वारदात सामने आई है। दो बदमाशों ने एक दुकानदार पर पिस्तौल का बट मारकर गल्ले से करीब 2,920 हजार रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार विनोद कुमार के अनुसार रात करीब नौ बजे वह दुकान की गल्ले की राशि गिनकर घर जाने की तैयारी कर रहा था। इस दौरान दो युवक बाइक पर आए। उनमें से एक युवक ने दुकान में आकर सिगरेट मांगी जिसे उसने दे दिया। कुछ देर बाद वह युवक दोबारा दुकान में आया और फिर से सिगरेट मांगी।
सिगरेट लेने के तुरंत बाद युवक ने जेब से पिस्तौल निकालकर विनोद की छाती पर तान दी और उसे दुकान से बाहर खींच ले गया। इसी दौरान बाइक पर बैठा दूसरा युवक दुकान के अंदर गया और गल्ले में रखे 2,920 रुपये निकालकर ले गया। विनोद के शोर मचाने पर बदमाशों ने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर दो से तीन वार किए और फिर दोनों महेंद्रगढ़ रोड की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह बाइक का नंबर नहीं देख पाया और न ही वह बदमाशों को पहचानता है। घटना में घायल हुए विनोद कुमार को लोगों की मदद से कनीना उप नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे उपचारधीर कर लिया। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें