फोटो संख्या:70- रेलवे रोड पर रेहड़ी में रखी शकरकंदी---संवाद
महेंद्रगढ़। ठंडा होते ही शहर में शकरकंदी की मांग तेजी से बढ़ गई है। पिछले लगभग दस दिनों में स्थिति यह हो गई है कि शकरकंद की खपत दोगुनी तक पहुंच गई है। बाजार में शकरकंदी की सबसे अधिक मांग भूनी शकरकंदी की है। इसमें निंबू व मसाला डालकर ग्राहकों को खिला रहे है।
शकरकंदी को अंगीठियों पर धीमी आंच में पकाकर बेचा जा रहा है। जैसे-जैसे शाम ढलती है शहर के मुख्य बाजारों, रेलवे रोड, बस स्टैंड में इन अंगीठियों के आसपास ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगती है। लोग गर्मागर्म शकरकंदी खाने के लिए इन ठेलों पर पहुंच रहे हैं।
विक्रेताओं का कहना है कि मांग बढ़ने से उन्हें सुबह-सुबह ही आसपास के गांवों से शकरकंद मंगवानी पड़ रही है। पिछले कुछ दिनों से शहर के शकरकंद व्यापारियों का कहना है कि आपूर्ति हरियाणा और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों से आती है लेकिन ठंड बढ़ने के साथ वहां भी मांग बढ़ गई है। आमतौर पर महेंद्रगढ़ के सर्द मौसम में शकरकंदी का बाजार तेजी पर है।
-
बॉक्स
सुबह ही शकरकंदी अंगीठियों पर धीमी आंच से पकाकर बेच रहे है। शकरकंदी की अधिक मांग हो रही है। 40 रुपये एक प्लेट के हिसाब से एक प्लेट दे रहे है।-सुगन
बॉक्स
सर्दी में लोगों को शकरकंदी खूब भा रही है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग के लोग इसके स्वाद और लाभों के कारण इसे खरीद रहे है। इसी वजह से लोग इसे घर लेकर जाने के लिए भी खरीद रहे हैं।-विशाल
फोटो संख्या:70- रेलवे रोड पर रेहड़ी में रखी शकरकंदी---संवाद
फोटो संख्या:70- रेलवे रोड पर रेहड़ी में रखी शकरकंदी---संवाद