ढाबे पर माचिस मांगने के विवाद में कुछ लोगों ने आढ़ती से मारपीट कर 80 हजार रुपये छीन लिए। शिकायत पर अटेली थाना पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें एक दिन के लिए रिमांड पर लिया है।
मिर्जापुर-बाछौद निवासी अशोक कुमार अटेली में सब्जी बेचने का काम करता है। 24 मार्च की रात नौ बजे अटेली स्थित एक ढाबे से गाड़ी में खाना लेने गया था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि ढाबे में पहले से बैठे पांच-छह व्यक्तियों में से एक ने उससे माचिस मांगी। जवाब से असंतुष्ट व्यक्तियों ने उस पर धावा बोल दिया। आरोपी ने गाड़ी से बाहर निकाल कर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी 80000 रुपये और कार की चाबी भी साथ ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ताजपुर निवासी कृष्ण कुमार, सलीमपुर निवासी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। अटेेली थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि दो आरोपियों को काबू किया गया है। उनका माचिस मांगने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।