फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दुकानदारों और नगर पालिका कर्मचारियों के बीच हुई बहस

Fri, 01 Aug 2025 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:91- कनीना में अतिक्रमण हटाओ अ​भियान के दौरान  नगर  पालिका कर्मचारियों के  साथ नों​क - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कनीना। कस्बे में नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने के लिए शुक्रवार शाम को अभियान चलाया गया। इस दौरान नपा के कर्मचारियों व दुकानदारों के बीच कहासुनी भी हुई। अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों और फुटपाथों पर फैलाए गए सामान को हटाने के लिए कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान नगरपालिका कर्मियों द्वारा कुछ दुकानों के बाहर रखे गए सामान को जब्त किया गया।
विज्ञापन


दुकानदारों ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि नपा कर्मचारी मनमाने तरीके से कार्रवाई कर रहे हैं। दुकान के अंदर से भी सामान उठाया गया, जबकि दुकान के भीतर की संपत्ति अतिक्रमण की श्रेणी में नहीं आती। इस कार्रवाई के विरोध में दुकानदारों और नगर परिषद कर्मियों के बीच बहस और कहासुनी भी हुई। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि वे व्यापार कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं और बिना किसी पूर्व सूचना के इस तरह की सख्त कार्रवाई का विरोध करेंगे।
वहीं नगरपालिका सचिव कपिल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि नगर आयुक्त के आदेशों के तहत अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। किसी भी दुकानदार के साथ कोई अनुचित व्यवहार नहीं किया गया है। केवल उन्हीं दुकानों के बाहर से सामान हटाया जा रहा है, जिन्होंने निर्धारित सीमा का उल्लंघन किया है और सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किया हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि नगरपालिका का उद्देश्य व्यापारियों को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि सार्वजनिक रास्तों को सुगम और सुरक्षित बनाना है ताकि आमजन को आने-जाने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें