फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तीरंदाजी खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

विज्ञापन
फोटो नंबर- 25सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में तीरंदाजी का अभ्यास करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। वर्ष 2025 में आयोजित विभिन्न तीरंदाजी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने करीब 16 पदक जीते हैं। विभिन्न राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण, 4 रजत और 1 कांस्य पदक जीते। वहीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन

इसमें 15 महिला और 20 पुरुष सहित कुल 35 खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए सभी खिलाड़ी नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहे हैं।
वहीं खिलाड़ी अपनी मेहनत से जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे। इसके बावजूद उन्हें सुविधाओं के नाम पर केवल परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम की दीवार जर्जर हाल में हैं और स्टेडियम में गंदा पानी जमा हो जाता है।
विज्ञापन

इससे तीरंदाजी का अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि दीवार की मरम्मत के लिए करीब 9 लाख रुपये का बजट पास हुआ है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

वर्जन
हमारा प्रयास है कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण दिया जाए ताकि खिलाड़ी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर पदक जीत सकें। बीते वर्ष खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन किया था। वहीं आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए खिलाड़ी नियमित रूप से खेल नर्सरी में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन

विनय कुमार, तीरंदाजी कोच, नारनौल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें