फोटो 24 गोवंश उपचार शाला में गायों के लिए सवामनी लगाते श्रद्धालु। संस्था
सिहमा। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर बाबा खेता नाथ गोवंश उपचार शाला में सुरेंद्र सिंह ने गायों के लिए सवामनी लगाई। इस मौके पर पृथ्वी सिंह ने गायों के लिए सवामनी में उपयोग होने वाली बड़ी कढ़ाई व पलटा गोवंश उपचार शाला में भेंट किया। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गायों में देवी-देवताओं का वास होता है। मनुष्य को एक गाय अवश्य पालनी चाहिए। धर्म में गाय को मां के समान माना गया है जिनकी सेवा करने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस मौके पर मास्टर हनुमान सिंह, विनोद कुमार, सतीश, अटाली, नीरज सत्यप्रकाश, अभिषेक, नवीन, आकाश, यश, चमन मौजूद रहे। संवाद