फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खातीवास की अर्चना ने विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

विज्ञापन
फोटो नंबर-21 विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता अर्चना। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
नारनौल। गांव खातीवास की बेटी अर्चना जोतरीवाल उर्फ मोना ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से गांव सहित पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद में 4 से 8 जून तक आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अर्चना (मोना) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया और अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया।
अर्चना की इस सफलता पर उसे और उनके पिता जगदीश जोतरीवाल को क्षेत्र के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि अर्चना की यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह दर्शाती है कि दृढ़ संकल्प, कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
विज्ञापन

अर्चना (मोना) ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन कर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने का प्रयास करती रहेंगी। उनकी इस उपलब्धि ने खातीवास गांव सहित पूरे महेंद्रगढ़ जिले का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें