फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले में 124 पर आया एक्यूआई, मिली राहत

Fri, 25 Oct 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-19मानचित्र में दर्शाया गया प्रदूषण।
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में पिछले 11 दिनों से लगातार प्रदूषण स्तर बढ़ रहा था, लेकिन पश्चिमी हवाओं के चलने से जिले के एक्यूआई में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को नारनौल का एक्यूआई का स्तर 124 दर्ज किया गया, वहीं वीरवार को एक्यूआई स्तर 204 दर्ज किया गया था। पिछले कुछ दिनों से हवा उत्तर से दक्षिण की तरफ चल रही थी, जिस कारण प्रदूषण के स्तर में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी।
विज्ञापन

डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आगामी दो से तीन दिन पश्चिमी हवा चलने के कारण मौसम साफ बना रहेगा। इसकी वजह से प्रदूषण के स्तर में भी गिरावट बनी रहेगी, लेकिन 27 अक्तूबर से दोबारा उत्तर से दक्षिण की तरफ हवा चलने की संभावना है। इसकी वजह से प्रदूषण के स्तर में दोबारा बढ़ोतरी हो सकती है। शुक्रवार को मौसम साफ रहा और सुबह और शाम मीठी ठंड का अहसास रहा। शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 35.0 और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें