फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रेवाड़ी-रींगस ट्रेन के नियमित संचालन को मंजूरी, यात्रियों को राहत

विज्ञापन
फोटो नंबर-10नारनौल का रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
नारनौल। रेवाड़ी-रींगस रेलखंड पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही विशेष ट्रेन के नियमित संचालन की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को पत्र भेजकर जानकारी दी है।
विज्ञापन

इससे रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर उन लोगों को राहत मिलेगी जो रोजाना कामकाज, पढ़ाई या व्यापार के सिलसिले में इस रेल मार्ग का उपयोग करते हैं।
दैनिक रेलयात्री संघ के प्रधान गणेश शर्मा ने कहा कि इस ट्रेन के नियमित संचालन से बड़ी संख्या में दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से इस रेल सेवा को स्थायी रूप से चलाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

इसके अलावा इस ट्रेन के नियमित चलने से खाटू श्याम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुविधा मिलेगी। दिल्ली, गुरुग्राम और रेवाड़ी क्षेत्र से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम मंदिर के दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसे में ट्रेन के नियमित संचालन से श्याम भक्तों की यात्रा और भी सुगम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें