फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वरिष्ठ नागरिक पुरस्कार के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार योजना के तहत 12 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत विभिन्न श्रेणियों जैसे शतवर्षीय पुरस्कार, श्रेष्ठ माता, शौर्य और बहादुरी को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा, बुजुर्गों की सेवा में जुटी सर्वश्रेष्ठ पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं, वृद्धाश्रमों और डे-केयर सेंटरों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में व्यक्तिगत श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये तक और संस्थागत श्रेणियों में 1 लाख रुपये तक की नकद राशि व सम्मान पत्र भेंट किए जाएंगे। डीसी ने स्पष्ट किया कि जिन व्यक्तियों या संस्थाओं ने तीन वर्षों के दौरान यह पुरस्कार प्राप्त किया ह, वे उसी श्रेणी में दोबारा आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
विज्ञापन

पुरस्कारों के संबंध में अधिक जानकारी और शर्तों के लिए संबंधित जिले के जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें