महेंद्रगढ़। गांव आकोदा में बाबा साध खेल स्टेडियम खरकड़ा में शुक्रवार से 45वां बाबा साध क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। आयोजक कमेटी की ओर से खेल स्पर्धाओं के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बाबा साध क्रिकेट महाकुंभ में देशभर से 24 टीमें हिस्सा लेंगी। बाबा साध क्रिकेट प्रतियोगिता के सदस्य अनिल व महेंद्र ने बताया कि शुक्रवार से प्रतियोगिता का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर मुख्यातिथि महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर व विधायक कंवर सिंह यादव रहेंगे। संवाद