फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 21 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से महेंद्रगढ़ में अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजित होगी। महेंद्रगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन सचिव किशोरीलाल शर्मा ने बताया कि 21 अप्रैल तक खिलाड़ी पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

वहीं, बालक वर्ग में अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 व सीनियर ग्रुप में पटौदी ट्रॉफी के लिए महेंद्रगढ़ जिले के इच्छुक खिलाड़ी 21 अप्रैल को शहर के रेवाड़ी रोड स्थित ओडीएम इंटरनेशनल स्कूल में सुबह 9 से 11 बजे तक पंजीकरण करवा सकते है।
सत्र 2026-27 के लिए जिला ट्रायल के माध्यम से फिटनेस टेस्ट के मापदंडों के आधार पर खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। वहीं, अंडर-23 के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01-09-2003 व अंडर-19 के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01-09-2007 के बाद की होनी चाहिए जबकि अंडर-16 आयुवर्ग के खिलाड़ियों की जन्मतिथि 01-09-2010 से 31-08-2012 के बीच की होनी चाहिए।
विज्ञापन

पंजीकरण के लिए खिलाड़ी को नगर पालिका/नगर निगम/स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी डिजिटल जन्म प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की प्रतिलिपि, विगत दो वर्षों की विद्यालय, महाविद्यालय प्रमाणपत्र, जिले का निवास प्रमाण-पत्र व दो नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आएं।
-
ये हैं चयन के मापदंड
अंडर-19 व इससे अधिक के आयुवर्ग में तेज गेंदबाज खिलाड़ियों के लिए दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करने का अधिकतम समय 8:15 मिनट है। स्पिन गेंदबाजों और बल्लेबाजों के लिए दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करने के लिए अधिकतम 8:30 मिनट का समय निश्चित किया गया है व अंडर-16 समूह के खिलाड़ियों के लिए दो किलोमीटर की दौड़ पूरी करने का अधिकतम समय 9 मिनट का रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें