महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए पोर्टल 14 जनवरी तक खुला रहेगा। इस दौरान देश के किसी भी कोने से युवा दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी पीजी) के अंतर्गत ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 14 दिसंबर से शुरू की गई थी। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं परिषद् शाखा के सहायक कुलसचिव प्रो. अमित कुमार ने बताया कि सत्र 2026-27 में कुल 42 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के माध्यम से स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए विभिन्न विश्वविद्यालयों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अंतर्गत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 जनवरी तक चलेगी। संस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही विश्वविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले करेगा।
उन्होंने बताया कि जिनके दाखिले सीयूईटी 2026 (पीजी) परीक्षा के माध्यम से होंगे। ऑनलाइन आवेदन व अन्य विवरण के लिए युवा https://exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।