फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 6 ट्रेडों पर 205 सीटों पर होंगे आवेदन

Sun, 04 Jun 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महेंद्रगढ़ में इस बार 6 ट्रेडों में 205 सीटों पर दाखिला होना है। प्राचार्य हर्षवर्धन ने बताया कि आईटीआई में आगामी सत्र के लिए दाखिले अति शीघ्र आरंभ होने वाले है। आगामी सत्र में दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी दाखिले से संबंधित दस्तावेज तैयार कर ले व नए दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया बहुत जल्द ही आरंभ होने की संभावना है।
विज्ञापन

दाखिले की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। आवेदन करते समय जिस विद्यार्थी काे कोई समस्या आती है तो वह संस्थान में आकर अपना आवेदन कर सकता है। विद्यार्थियों की समस्याओं के निदान को लेकर संस्थान में पांच हेल्प डेस्क बनाए गए है। हर डेस्क पर तीन सदस्यों की ड्यूटी लगाई गई है। दाखिले से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए विद्यार्थी संस्थान में आकर हेल्प डेस्क पर जानकारी ले सकते है।

आवेदन के समय जरूरी दस्तावेज
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में दाखिले के लिए विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, परिवार पहचान पत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, जाति प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
विज्ञापन


सरकार युवतियों को आईटीआई में दाखिले के लिए दी जाएगी विशेष सुविधाएं
सरकार युवतियों को महिला आईटीआई में दाखिला लेने पर विशेष सुविधाएं दे रही है। सरकार इस बार महिलाओं का कौशल निखारने पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार की योजनाओं में युवतियों के लिए निशुल्क बस पास की सुविधा, एक हजार रुपये की राशि टूलकिट के लिए, छात्रवृति राशि, निशुल्क पासपोर्ट बनवाने की सुविधा, निशुल्क ट्यूशन फीस, पुस्तकालय की सुविधा सहित अनेक सुविधाएं शामिल है।
विज्ञापन

ये है सीटों का ब्योरा
ट्रेड सीटें
कटाई सिलाई कोर्स 40
हाथ और मशीन की कढ़ाई कोर्स 20
ब्यूटी पार्लर कोर्स 48
कोपा 48
इलेक्ट्रोनिक्स मशिनिष्ठ 24
स्टेनो हिंदी 25
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें