फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरकार ढाणियों में दे रही पैट ट्रांसफार्मर के जरिए बिजली

Sun, 04 Jun 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने आपने कैंप कार्यालय में बिजली निगम के अधिकारियों के साथ बैठकी। राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजना के अनुसार अगर किसी की पात्रता बनती है तो उन घरों के ऊपर से बिजली के तार हटाए जाएं। साथ ही उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि जहां से बिजली के तार गुजर रहे हैं उसके नीचे किसी भी प्रकार का निर्माण न करें।
विज्ञापन


उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि ढाणियों में पैट ट्रांसफार्मर उपलब्ध करवाए जाएं ताकि खेतों में रह रहे नागरिकों को भी निर्बाध रूप से बिजली की सप्लाई मिल सके। सरकार ने ढाणियों के लिए छोटे पर ट्रांसफार्मर लगाने की योजना चला रखी है। इस योजना के तहत किसानों को लाभ दिया जाए। राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में जहां भी बिजली के लोहे के पोल लगे हैं वहां पर सीमेंट के पोल लगाए जाएं। लोहे के खंभों से करंट लगने का खतरा रहता है। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एक्सईएन शिवराज सिंह, एसडीओ उमेश यादव, एसडीओ सिटी नारनौल हितेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें