फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फल उत्पादन तकनीक के प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Sun, 26 Jan 2025 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल।
विज्ञापन

एकीकृत बागवानी विकास केंद्र सुंदरह में 27 से 31 जनवरी तक फल उत्पादन तकनीक पर प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। राज्य के सभी जिलों के इच्छुक किसान उद्यान विभाग की वेबसाइट कौशल डॉट एचओआरटी हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रशिक्षण के लिए केंद्र पर सीटों की कुल संख्या 20 है। प्रशिक्षणार्थी का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2024-25 में बागवानी विभाग की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न प्रकार की स्कीमें संरक्षित संरचना में सब्जियों की देखरेख व रखरखाव, सब्जियों की जैविक खेती तकनीक व बागवानी फसलों में जैविक खेती से संबंधित 27 से 31 जनवरी तक पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रार्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष व अधिकतम आयु 60 वर्ष से कम होनी चाहिए। आवेदन करता जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड परिवार पहचान पत्र की फोटो प्रति प्रशिक्षण के दौरान प्रथम दिन अपने साथ लेकर आएं। प्रशिक्षण के दौरान रात्रि ठहराव की व्यवस्था नहीं होगी। प्रशिक्षण से संबंधित अन्य किसी जानकारी के लिए परियोजना अधिकारी एवं विषय विशेषज्ञ, एकीकृत बागवानी विकास केंद्र के मोबाइल नंबर 8076 830135 व 9983414484 पर फोन कर कर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें