नारनौल।
नेताजी सुभाष पार्क में भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सपना गुप्ता व महामंत्री सरोज कश्यप ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के जन्म दिवस पर पौधरोपण (त्रिवेणी) लगाकर किया। मंडल अध्यक्ष सपना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कुर्सी संभालते ही अपने वादों को पूरा करना शुरू कर दिया। शपथ ग्रहण से पहले ही युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था जो उन्होंने लगभग 24 हजार युवाओं को नौकरी देखकर पूरा कर दिया। इसके अलावा किसानों की फसल एमएसपी पर खरीदने के निर्देश जारी किए हैं। भाजपा महिला मंडल अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय लोगों ने नायब सैनी की ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा पर मुहर लगाई। इस मौके पर प्रवीण कुमार, पवन,योगेश, रसिक, कौशल्या, ज्योति, संगीता, ममता, निर्मल, संतोष व मंजू मौजूद रहे।