नारनौल। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने खरीफ सीजन 2026-27 के लिए मूंगफली के प्रमाणित बीज वितरण की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए योग्य वैल्यू चेन पार्टनर्स और किसान उत्पादक संगठनों से आवेदन मांगे गए हैं।
उपनिदेशक कृषि देवेंद्र सिंह ने बताया कि इच्छुक संस्थाएं 20 मई शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकती हैं। आवेदन के साथ संस्था का प्रोफाइल, अनुभव प्रमाण पत्र और जरूरी दस्तावेज देना जरूरी होगा।
उन्होंने बताया कि संस्था का कंपनी अधिनियम या सहकारी समिति अधिनियम के तहत पंजीकृत होना जरूरी है। साथ ही कम से कम तीन साल का अनुभव और 200 किसान सदस्य होने चाहिए। संवाद