फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 7 अगस्त तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने नए सत्र के स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। अब स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण 17 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक किया जा सकेगा।
विज्ञापन

अभ्यर्थी 18 जुलाई से 8 अगस्त तक ओटीपी आधारित प्रणाली से अपने आवेदन पत्र में संशोधन कर सकेंगे। महाविद्यालय 18 जुलाई से 9 अगस्त तक ऑनलाइन दस्तावेज का सत्यापन करेंगे।
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. सतीश सैनी ने बताया कि प्रथम चरण की अस्थायी मेरिट सूची 10 अगस्त को जारी होगी। अंतिम मेरिट सूची 11 अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 12 से 14 अगस्त के बीच प्रवेश शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

रिक्त सीटों के लिए 15 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। इसके बाद 16 अगस्त को ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल पुन खोला जाएगा।
शेष सीटों पर 17 से 23 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ प्रवेश मिलेगा। 24 से 30 अगस्त तक 100 रुपये विलंब शुल्क के अतिरिक्त प्रतिदिन 100 रुपये शुल्क के साथ फिजिकल काउंसिलिंग होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें