फोटो संख्या:69- जिला कांग्रेस कार्यालय में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस दिल्ली की वरिष्ठ नेता मी
महेंद्रगढ़। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत रविवार को जिला कांग्रेस कार्यालय ऑटो मार्केट में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनू वर्मा अपनी टीम के साथ पहुंची। सुबह 10 से शाम 4 बजे तक जिला महिला कांग्रेस में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्राप्त करने और इंटरव्यू का कार्यक्रम चला।
इस दौरान जिले की अनेक प्रमुख महिलाओं ने महिला कांग्रेस में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए अपने आवेदन प्रस्तुत किए। आवेदन देने वालों में संतोष चौहान, डॉ. राजवती यादव, गीता देवी, सुनीता गुर्जर और एडवोकेट सुनीता सिंह सहित अनेक महिलाएं शामिल रहीं।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सत्यवीर यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। सुबह से ही मीनू वर्मा और जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव की संयुक्त टीम कर ओर से आवेदनों को प्राप्त किया गया और आवेदकों से संवाद किया गया। जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव ने बताया कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत करना और अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना है।