फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराएदारों व कामगारों की पहचान आईडी थाने में जमा करवाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। मकान मालिकों और विभिन्न प्रतिष्ठान के मुखियाओं को अब अपने यहां रखे गए किराएदार और कामगार की पहचान आईडी संबधित कागजात एक माह के अंदर पुलिस थाने में जमा करवाने होंगे। इस कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मेहर सिंह ने एक मौखिक आदेश जारी करते हुए कस्बा नांगल चौधरी सहित सभी प्रतिष्ठानों व घर के मालिकों को आदेश जारी किए हैं कि एक महीने के अंदर सभी मालिक अपने यहां रहने वाले किराएदार और कामगार के पहचान से जुड़ी जानकारी थाने में जमा करवाए। कस्बा नांगल चौधरी के विभिन्न प्रतिष्ठानों में कार्यरत कामगारों के पहचान से जुड़े दस्तावेज पुलिस में जमा करवाने से जुड़े कार्य में अक्सर मालिक लापरवाही बरत रहा है। अक्सर अपराधी अपराध करने के बाद रफू चक्कर हो जाता है और पहचान से जुड़े सबूत नहीं होने के कारण पुलिस अपराधी तक नहीं पहुंच पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें