फोटो 07 थाने में बैठक के दौरान उपस्थित विभिन्न गांवों के सरपंच। स्रोत: पुलिस
नारनौल/महेंद्रगढ़। पुलिस ने थाना निजामपुर व महेंद्रगढ़ सदर थाना क्षेत्र के ग्राम सरपंचों के साथ बैठक की। इसमें कांवड़ यात्रा, 9 अगस्त को आयोजित होने वाली मैराथन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने पर चर्चा की गई। सरपंचों से अपने-अपने गांव के कांवड़ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का विवरण देने की अपील की गई।
तैयार कर पुलिस प्रशासन के साथ साझा करने व यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया।
बैठक में 9 अगस्त को आयोजित होने वाली मैराथन में अधिक-से-अधिक युवाओं, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सरपंचों से अपने-अपने गांवों में लोगों को प्रेरित करने का अनुरोध किया, ताकि स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नशामुक्त समाज का संदेश जन-जन तक पहुंच सके।