फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 400 मीटर दौड़ में अनुष्का, ईश्वर अव्वल

Thu, 06 Mar 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02पीजी कॉलेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता की दौड़ में भाग लेती छात्राएं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय नारनौल की दो दिवसीय 68 वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस प्रतियोगिता में लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में अनुष्का प्रथम, एकता द्वितीय, जबकि ललिता तृतीय स्थान पर रही। वहीं लड़कों की 400 मीटर दौड़ में ईश्वर प्रथम, हरमनजोत द्वितीय और योगेश तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ. पूर्ण प्रभा जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी महेंद्रगढ़ रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप प्राचार्य डॉ. जगजीत सिंह मोर ने की। मुख्य अतिथि डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि आज के युग में खेलों का महत्व बढ़ता जा रहा है। जो विद्यार्थी खेलों में बढ़-चढ़कर कर भाग लेता है, वह जीवन में सफलता की सीढ़ी चढ़ जाते हैं। प्रेस प्रवक्ता डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट किया गया। इस दौरान सभी विद्यार्थियों ने खेल भावना की शपथ ली। प्रो. डॉ. नरेश यादव, प्रो. डॉ. मुकेश यादव, प्रो. डॉ. सुभाष चंद्र, प्रो. डॉ. जय पाल, डॉ. सत्य पाल सुलोदिया ने स्टेज संचालन किया। अंत में मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों और प्राचार्य द्वारा अलग-अलग खेलो में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता का वीरवार को समापन होगा। मुख्य अतिथि डॉ. संतोष कुमार खटाणा प्रमुख समाजसेवी कारोली वाले शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें