फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप लूट में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया पेट्रोल पंप पर लूट का आरोपी। संवाद - फोटो : Narnol
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के गांव बदोपुर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई लूट के मामले में और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी की पहचान नितेश उर्फ पदाड़ निवासी डोहर खुर्द के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपी ने अपने साथियों के साथ बदोपुर स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने सेल्समैन की पिटाई की और पिस्तौल के बल पर नकदी छीन ली थी। जाते समय हवाई फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। सेल्समैन बिजेंद्र ने इसकी शिकायत पुलिस को दी थी। इस पर सदर थाना नारनौल में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पिटाई करने, लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जिस पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की तलाश कर गांव गोद निवासी धर्मपाल उर्फ बाका और योगेश उर्फ बज्जर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं तीसरे आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले गांव गोद निवासी धर्मपाल उर्फ बाका व योगेश उर्फ बज्जर को गिरफ्तार कर उनसे वारदात मे इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद किया था। वहीं पुलिस ने आरोपी नितेश उर्फ पदाड़ से भी वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें