फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी के शीशे तोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 Feb 2024 09:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गाड़ी के शीशे तोड़ने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में शहर थाना नारनौल पुलिस ने एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मोनू उर्फ जूडो निवासी घाटासेर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में पुलिस द्वारा पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। उसके पास से अवैध देसी तमंचा भी बरामद किया गया है। शिकायतकर्ता सुनीता देवी निवासी मोहल्ला रामनगर कालोनी नारनौल ने शहर थाना नारनौल में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया था कि तीन युवक बाइक पर उनके घर आए। शिकायतकर्ता ने दरवाजा खोलकर पूछा कि किससे मिलना है, तो बोले अंकित से मिलना है और शिकायतकर्ता को धक्का मारकर दोनों युवकों ने पिस्टल निकाल ली तथा गंदी-गंदी गालियां देने लगे और कहा आज अंकित को जान से मारेंगे। इसके बाद वे सभी अपनी बाइक लेकर भाग गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें