फोटो संख्या:82- माता शीतला मंदिर में कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेते पहलवान---स्रोत- कमेटी
- फोटो : सांकेतिक
महेंद्रगढ़। शहर के माता मसानी मेला में बुधवार को कुश्ती हुई। इस दौरान 1100 रुपये की कुश्ती में बंटी गोकलवास विजेता रहे। वहीं 3100 रुपये की कुश्ती में आशीष निवासी बाघोत विजेता रहे। वहीं अन्नी पहलवान निवासी बाघोत ने 11 हजार रुपये के दंगल विजेता रहे।
कमेटी की ओर से आयोजित इस दंगल की 5100 रुपये की कुश्ती सोनवीर निवासी बाघोत ने जीती। मंदिर कमेटी के प्रधान चर्चित चेतन यादव ने बताया कि समाजसेवी धीरज खातोद की ओर से पहलवानों को पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने बताया कि समाजसेवी राजेंद्र पाटोदिया ने मंदिर कमेटी को 31 हजार रुपये का सहयोग किया। वहीं मेले में रेवाड़ी जिले के गांव रामपुरी, लिसान, नारनौल क्षेत्र के गांव गहली व महेंद्रगढ़ के गांव कोटिया की डफ मंडलियों के बीच शानदार प्रतियोगिता हुई। प्रत्येक टीम को गुड़ के भेली व 3100 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया गया।