फोटो 16गोल्ड मेडल लेकर लौटे खिलाड़ी अपने कोच प्रवीण सोनी के साथ।संवाद
मंडी अटेली। हाल ही में नारनौल में आयोजित महाकुंभ खेल प्रतियोगिता में अटेली की अकादमी के खिलाड़ी अंकित व विकास ने भाग लिया। गोल्ड मेडल जीतकर प्रतिभा का प्रदर्शन।
मेडल लेकर लौटे दोनों खिलाड़ियों का अकादमी में स्वागत किया गया। शूटिंग अकादमी के कोच प्रवीण सोनी व कृष्ण कुमार ने कहा कि अंकित महेंद्रगढ़ ने जहां 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, वहीं विकास लहरोदा ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अकादमी में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।