फोटो 17 चयनित युवाओं को सम्मानित करते हुए प्रगतिशील ट्रस्ट के सदस्य। स्रोत ट्रस्ट
नारनौल। खंड के गांव भोजावास में एक ही परिवार के दो भाइयों ने शानदार उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। दीपक कुमार पुत्र रामकृष्ण गांव भोजावास ने इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस में सफलता प्राप्त की।
वहीं राधेलाल के पुत्र नीरज कुमार ने कराधान निरीक्षक पद पर नियुक्ति प्राप्त की है। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल द्वारा दोनों युवकों की सफलता पर उन्हें सम्मानित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. संजय शर्मा ने कहा कि दोनों ही युवा क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत एवं प्रकाश पुंज है।
डॉक्टर जितेंद्र भारद्वाज ने कहा कि नीरज और दीपक ने मेहनत से देश की प्रतिष्ठित परीक्षा में बेहतर स्थान हासिल कर अन्य बच्चों के लिए मार्गदर्शन का काम किया है। इस अवसर पर सोमदत्त प्रवक्ता, रामकिशन, राजकुमार, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज, देव शर्मा, सत्यनारायण अधीक्षक, रतन लाल, अमीलाल भोजावास, शेर सिंह मुख्य शिक्षक आदि उपस्थित रहे।