फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अकबरपुर विद्यालय की छात्रा अंजली सम्मानित

Sun, 05 Apr 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04छात्रा अंजली को पुरस्कृत करते बीईओ विकास जयदीप व अन्य। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अकबरपुर की छात्रा अंजली ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर शनिवार को विद्यालय परिसर में छात्रा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता विजयपाल यादव ने बताया कि समारोह के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विकास जयदीप एवं विद्यालय की प्राचार्य सीमा यादव ने अंजली को स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर बीईओ विकास जयदीप ने अंजली की मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी उससे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
प्राचार्य ने कहा कि अंजली की सफलता यह साबित करती है कि ग्रामीण परिवेश के विद्यार्थी भी कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निरंतर मार्गदर्शन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें