फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुपालन का महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान : ज्योति

विज्ञापन
फोटो संख्या:71- गांव नानकवास में आयोजित महिला पशुपालक सम्मेलन में उप​स्थित महिला  पशुपालक व पशु
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव नानकवास में महिला पशुपालकों के लिए महिला पशुपालक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

डॉ. ज्योति शुंठवाल ने बताया पशुपालन का महिला सशक्तिकरण में एक अहम योगदान रहा है साथ ही पशुपालन में महिलाएं सबसे आगे है व वैज्ञानिक पशुपालन से प्रदेश की कई महिलाएं रोजगार कमा रही है। पशुपालन से वो न सिर्फ स्वयं को आत्मनिर्भर बना रही बल्कि दूसरी महिलाओं को भी रोजगार दे रही है।
डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया महिलाओं की भागेदारी देश के हर क्षेत्र में बढ़ रही है व विकसित भारत के संकल्प में योगदान दे रही है। वैज्ञानिक डॉ. देवेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन एवं इससे जुड़े उत्पाद की बिक्री कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती है।
विज्ञापन

डॉ. ज्योति ने बताया महिला अपने परिवार के साथ-साथ पूरे समाज को भी आगे बढ़ा सकती हैं। पशुपालन में महिलाएं स्वयं सहायता समूह, दूध उत्पादों से मुनाफे कमा रही हैं। यह सम्मेलन लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा के निर्देश पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें