फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 14 स्थानों पर आग लगने से पशुचारा और ईंधन जला

विज्ञापन
फोटो संख्या:64-गांव आकोदा में  कड़बी  में लगी आग पर काबू पाते दमकल विभाग की टीम--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दिवाली पर्व पर हुई आतिशबाजी के कारण शहर व ग्रामीण क्षेत्र में 14 स्थानों पर लगी आग में ईंधन व पशुचारा जलकर राख हो गया। दमकल विभाग की टीमें आगजनी की सूचनाओं पर रातभर दौड़ती रहीं। अधिकांश घटनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में हुई आतिशबाजी के कारण हुई। आगजनी की घटना में विभिन्न स्थानाें पर कड़बी (पशुचारा) जलकर राख हो गया। आग लगने की सिलसिला शाम 3:23 बजे शहर में कूड़े के ढेर में आग लगने के साथ हुआ था जो रात 2:14 बजे आकोदा में थमा।
विज्ञापन

दमकल विभाग के उप अधिकारी विकास कुमार व फायर ऑपरेटर प्रदीप कुमार ने बताया कि वीरवार की शाम 3:23 बजे बस स्टैंड महेंद्रगढ़ के सामने कूड़े के ढेर में आग लग गई थी। दमकल विभाग की ओर से मौके पर पहुंचकर काबू पाया गया। शाम 6:06 बजे गांव सीगड़ा में रेलवे लाइन के पास करीब दो एकड़ की कड़बी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रात 8:15 बजे से गांव सीगड़ी राजपूत में आधा एकड़ की कड़बी में आग लग गई। रात 8:37 बजे गांव मालड़ा सराय में तीन एकड़ बाजरे की पुलियां जल गई। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रात 8:56 बजे गांव आकोदा में एकत्रित की गई बाजरे की पुलियों में आग लगने से करीब तीन एकड़ की पुलियां जल गई। रात 10:56 बजे गांव जांजडियावास में पुलियाें में आग लग गई जिसमें 90 मन पशुचारा जलकर राख हो गया। रात 12:41 बजे शहर की शंकर कॉलोनी में साइकिल स्टोर की छत पर कबाड़ में आग लग गई। 2:14 बजे गांव आकोदा में ईंधन में आग लग गई। आग से ईंधन जलकर राख हो गया।


कनीना क्षेत्र में इन स्थानों पर लगी आग
कनीना क्षेत्र में रात 8: 03 बजे गांव पोता में मुकेश डेयरी चिड़िया रोड पर कड़बी में आग लग गई। डेयरी व पशुओं को बचा लिया गया। रात 8:44 बजे गांव इसराना की ढ़ाणी में कड़बी में आग लगने से कड़बी जलकर राख हो गई। रात एक बजे गांव नौताना में आग लगने से करीब 150 मण कड़बी जल गई। रात 11 बजे गांव पोता में कड़बी में आग लगने से 90 मण कड़बी जल गई। फायर कॉल पर नारनौल फायर स्टेशन से गाड़ी बुलानी पड़ी। रात 12:42 बजे गांव कोटिया में एक एकड़ कड़बी व ईंधन में आग लगने से कड़बी व ईंधन जल गई। रात 11:20 बजे उन्हानी कनीना में निजी स्कूल के पास कड़बी में आग लग गई। हादसे में एक एकड़ की कड़बी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें