फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अनिल कौशिक को भरत मुनि सम्मान से नवाजा गया

Sat, 05 Apr 2025 11:17 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फाेटो संख्या:52- रेवाड़ी में मुख्याति​थि अनिल कौ​शिक को  सम्मानित करते कलाकार--स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। विश्व रंगमंच दिवस पखवाड़े पर रेवाड़ी स्थित बाल भवन ओपन थियेटर में युवा एसोसिएशन हरियाणा आर्टिस्ट के निदेशक महेंद्रगढ़ निवासी अनिल कौशिक को भरत मुनि सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का बतौर मुख्य अतिथि आगाज करते हुए हरियाणा कला परिषद के पूर्व निदेशक अनिल कौशिक ने कहा कि नाट्य शास्त्र को भरत मुनि का आधारभूत ग्रंथ माना जाता है। भरत मुनि की ओर से रचित प्रथम नाटक देवासुर संग्राम था जिसे देवों की विजय के बाद इंद्र की सभा में मंचित किया गया। शुक्रवार देर रात को नाटक सैंया भये कोतवाल का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से समाज कि लचर व्यवस्थाओं पर करारा व्यंग्य किया गया। बता दें कि रेवाड़ी की भरत मुनि कला केंद्र की ओर से विश्व रंगमंच पखवाड़े के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महेंद्रगढ़ नगर पालिका की उप प्रधान मंजू कौशिक, रंगकर्मी प्रमोद तिवाड़ी, दिनेश मेहता, मदन डागर, डॉ. अंकुर खेर, सुधीर यादव, हिमानी खेर सहित अनेक रंगकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें