फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोहड़ों के लिए जगह निर्धारित करें : विधायक

Sat, 05 Apr 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:56-  हकेंवि से  गुजर रहे दोहान क्षेत्र में बनाया गया डैम--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। डार्क जोन में शामिल जिले में लगातार गिरते भूजल स्तर को लेकर अब प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव और उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर भूजल रिचार्ज के लिए चल रही परियोजनाओं का फीडबैक लिया है। विधायक कंवर सिंह यादव ने सिंचाई विभाग की चल रही परियोजनाओं को बरसाती सीजन से पूर्व पूरा करने के आदेश दिए हैं।
वहीं यादव सभा की ओर से सिंचाई विभाग को पत्र भेजकर बरसाती पानी का संचय करने के लिए सभा प्रांगण में रिचार्ज बोरवेल कराने की मांग भी की है।
विधायक ने अधिकारियों के साथ जेरपुर का दौरा कर बरसाती पानी के संचय के लिए चल रही जोहड़ निर्माण की प्रक्रिया के बारे में जाना। साथ ही उन्होंने गांव जेरपुर, राजावास, ऊष्मापुर व मांडोला में भी कच्चे जोहड़ों के निर्माण के लिए जगह निर्धारित करने के आदेश दिए। बताया कि भूजल स्तर सुधार के लिए जिले में 500 रिचार्ज बोरवेल लगाए जाएंगे। दो माह के समय में 50 प्रतिशत काम पूरा करने की उम्मीद है। दौहान क्षेत्र में पानी पहुंचाने के लिए हकेंवि में निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। इसे भी तय समय में पूरा कर लिया जाएगा जो क्षेत्र के भूजल स्तर में सुधार के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार ने जन स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग के साथ-साथ अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें अपने कार्यालयों के भवनों की ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बरसाती पानी की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए सभी विभागों के अधिकारी ड्रेनेज व्यवस्था को सुधारें। एसडीएम ने भूजल स्तर में सुधार के लिए जल संचय जन भागीदारी अभियान में आमजन से सहयोग की अपील भी की है।

फोटो संख्या:56-  हकेंवि से  गुजर रहे दोहान क्षेत्र में बनाया गया डैम--संवाद

फोटो संख्या:56-  हकेंवि से  गुजर रहे दोहान क्षेत्र में बनाया गया डैम--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें