फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: वेतन नहीं मिलने से नाराज कर्मचारियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

Wed, 30 Oct 2024 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने सैलरी नहीं मिलने को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के गेट पर धरना देकर नारेबाजी की। धरना व प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि दिवाली का इतना बड़ा त्योहार होने के बाद भी वेतन नहीं मिलने से सभी कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि इसलिए बुधवार को पब्लिक हेल्थ विभाग नारनौल, डिवीजन नंबर एक के कार्यकारी अभियंता की हठधर्मिता व लीपापोती के कारण सभी रेगुलर व एचकेआरएन कर्मचारियों के वेतन देने में लापरवाही बरती गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 29 अक्तूबर को वेतन देना घोषित कर रखा था। इसके बाद भी कार्यकारी अभियंता पिछले छह महीने से बीमारी का बहाना बनाकर ऑफिस में समय नहीं दे रहे हैं। इस कारण उनके विभाग को छोड़कर सभी विभागों में वेतन मिल गई। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि हमारे डिवीजन में ना ही वेतन मिला और ना ही एलटीसी व रेन कोट डांगरी के लिए रुपये मिले। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के मेडिकल बिल जो बहुत ही जरूरी होते हैं, वह भी भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनको सैलरी नहीं मिली तो संगठन को मजबूर होकर वाटर सप्लाई बंद करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें